1. न्यूनतम पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी
विशेषज्ञों के अनुमान नए वेतन आयोग के लागू होने के बाद न्यूनतम पेंशन ₹9,000 से बढ़कर ₹18,000 से ₹25,740 तक हो सकती है। पेंशन में यह बढ़ोतरी नए फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) पर निर्भर करेगी, जो इस समय 2.28 से 2.86 के बीच रहने का अनुमान है। इससे रिटायर कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा।
2. पुराने पेंशनर्स को भी लाभ मिलेगा
सरकार ने संसद में साफ कर दिया है कि 31 दिसंबर 2025 से पहले रिटायर हुए कर्मचारी भी 8वें वेतन आयोग के लाभ से वंचित नहीं रहेंगे। आयोग की कार्यशैली में पुराने पेंशनर्स की पेंशन की समीक्षा को स्पष्ट रूप से शामिल किया गया है। इसका मतलब है कि पिछले साल रिटायर हुए कर्मचारी भी नई पेंशन संरचना का लाभ उठा पाएंगे।
3. एरियर और ऑफिशियल पोर्टल
8वें वेतन आयोग का गठन हो चुका है और इसकी आधिकारिक वेबसाइट 8cpc.gov.in भी लाइव कर दी गई है। पेंशनर्स यहाँ जाकर अपनी राय और सुझाव दे सकते हैं। हालांकि, आयोग की रिपोर्ट आने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन लाभ 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जा सकता हैं। इसका मतलब है कि रिपोर्ट आने के बाद रिटायर कर्मचारियों को एकमुश्त एरियर का भुगतान भी मिलेगा।

0 comments:
Post a Comment