होली से पहले आ सकती है किस्त?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जल्द ही किसानों के बैंक खाते में राशि ट्रांसफर किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, जब तक सरकार की तरफ से कोई पक्की तारीख नहीं आती, इन संभावित तिथियों को केवल अनुमान के रूप में ही देखा जाना चाहिए।
किस्त रुकने का कारण
कई बार किसानों की किस्त बैंक खाते में न पहुँचने का कारण अधूरी या गलत जानकारी होती है। यदि आपका आवेदन सही तरीके से पूरा नहीं हुआ है, तो पेंडिंग स्टेटस दिख सकता है। किस्त पाने के लिए जरूरी है कि आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते से लिंक हो। पैन कार्ड का वेरिफिकेशन हो चुका हो। बैंक खाते से जुड़ी किसी भी तकनीकी समस्या का समाधान किया गया हो। यदि इनमें से कोई भी प्रक्रिया अधूरी है, तो आपके पैसे मिलने में देरी हो सकती है।
घर बैठे आसानी से जानें स्टेटस
किसान अब अपने घर बैठे भी अपनी किस्त की स्थिति आसानी से जान सकते हैं। इसके लिए: अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर PM किसान के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in खोलें। होमपेज पर ‘Farmer Corner’ सेक्शन में जाएँ। ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करें। अपना रजिस्टेशन नंबर और स्क्रीन पर दिख रहे सिक्योरिटी कोड को दर्ज करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा गया OTP दर्ज करें, आपका स्टेटस दिखाई देगा। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर अपना स्टेटस चेक करते रहें और सुनिश्चित करें कि सभी जरूरी दस्तावेज़ और बैंक विवरण अपडेट हैं।
0 comments:
Post a Comment