रिपोर्ट के अनुसार अगले कुछ दिनों में देश के 10 राज्यों जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना में अलग-अलग स्तर की बारिश और आंधी का असर रहेगा। नागरिकों को मौसम विभाग की चेतावनी का पालन करना और सुरक्षा उपाय अपनाना जरूरी है।
दक्षिण भारत में भारी बारिश और तेज हवाएं
21 और 22 फरवरी को तमिलनाडु, केरल और माहे में कुछ जगहों पर भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाओं के झोंके चलने की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 30-40 किमी/घंटा तक पहुँच सकती है। इसके अलावा, तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 21-24 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक का अनुमान है।
उत्तर भारत में हल्की बारिश और बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 22-23 फरवरी को कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड में 22-24 फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक देखी जा सकती है।
अन्य प्रभावित राज्य
छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 23-24 फरवरी को गरज के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी है। विदर्भ क्षेत्र में 23 फरवरी को गरज-चमक होने की संभावना है। इस दौरान नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने, खुले में खड़े होने से बचने और तेज हवाओं तथा बिजली गिरने के जोखिम से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

0 comments:
Post a Comment