आवेदन की तारीखें
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों के लिए आखिरी तारीख 12 मार्च 2026 तय की गई है। इसी दिन तक आवेदन फीस जमा करने की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी।
उम्मीदवारों की योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पास होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें।
कैसे करें आवेदन
UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर लॉगिन करें। होमपेज पर CAPF Assistant Commandant 2026 का लिंक चुनें। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। फॉर्म भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अंत में फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।
भर्ती के बारे में जानकारी
CAPF AC की यह परीक्षा देश की सुरक्षा फोर्स में नेतृत्व देने वाले अधिकारियों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर नियुक्त किया जाएगा। यह अवसर उन सभी युवाओं के लिए सुनहरा है, जो देश की सेवा के साथ-साथ सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं।

0 comments:
Post a Comment