पांच नए एक्सप्रेस-वे से बदलेगा बिहार का नक्शा
बजट की सबसे अहम घोषणाओं में राज्य में पांच नए एक्सप्रेसवे के निर्माण का फैसला शामिल है। इन एक्सप्रेसवे के जरिए प्रमुख शहरों, औद्योगिक क्षेत्रों और आर्थिक गलियारों को तेज और सुगम कनेक्टिविटी मिलेगी। सरकार का मानना है कि एक्सप्रेसवे न सिर्फ यात्रा का समय घटाएंगे, बल्कि उद्योग, व्यापार और निजी निवेश को भी आकर्षित करेंगे। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ने की उम्मीद है।
सिंगल लेन सड़कों को डबल लेन बनाने की योजना
सिर्फ एक्सप्रेसवे ही नहीं, बल्कि आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। बजट में यह घोषणा की गई है कि राज्य की सभी सिंगल लेन सड़कों को चरणबद्ध तरीके से डबल लेन में बदला जाएगा। इससे ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक सड़क सुरक्षा बेहतर होगी, जाम की समस्या कम होगी और दूर-दराज के इलाकों तक पहुंच आसान बनेगी।
बिहार में गांव से शहर तक मजबूत होगी कनेक्टिविटी
सरकार का लक्ष्य है कि बिहार का कोई भी जिला या प्रखंड बेहतर सड़क सुविधा से वंचित न रहे। मजबूत सड़क नेटवर्क से न केवल लोगों का आवागमन आसान होगा, बल्कि कृषि उत्पादों, छोटे उद्योगों और स्थानीय व्यवसायों को भी बड़े बाजारों तक पहुंच मिलेगी। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की संभावना है।

0 comments:
Post a Comment