बिहार में 50 पदों पर सीधी भर्ती, इस जिले के लिए खुशखबरी

पटना। बिहार में सीतामढ़ी जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय, सीतामढ़ी द्वारा एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार शिविर का उद्देश्य जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

5 फरवरी को लगेगा जॉब कैंप

यह जॉब कैंप 5 फरवरी 2026 को संयुक्त श्रम भवन, सीतामढ़ी में आयोजित किया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी मुकुंद माधव ने बताया कि रोजगार शिविर के माध्यम से युवाओं को सीधे निजी कंपनियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उन्हें अपने करियर की बेहतर शुरुआत का मौका मिल सके।

50 पदों पर होगी सीधी नियुक्ति

इस रोजगार शिविर में IIFL Samasta Finance Limited द्वारा कुल 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित पद का नाम कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर है। इन पदों के लिए इंटरमीडिएट या स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तय की गई है। यह भर्ती विशेष रूप से पुरुष अभ्यर्थियों के लिए होगी।

युवा को मिलेगा कार्य अनुभव

चयनित युवाओं की पोस्टिंग गृह जिला से 50 किलोमीटर से अधिक दूरी पर की जाएगी। इससे अभ्यर्थियों को जिले से बाहर काम करने का अनुभव मिलेगा, जो उनके भविष्य के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

वेतन और सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों को ₹13,000 प्रति माह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा यात्रा भत्ता (टीए) और इंसेंटिव की सुविधा भी मिलेगी, जिससे उनकी मासिक आय में बढ़ोतरी होगी।

दस्तावेज अनिवार्य

जॉब कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक खाता विवरण, जिला नियोजनालय में निबंधन की छायाप्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा।

समय और स्थान

रोजगार शिविर में भाग लेने का समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।

0 comments:

Post a Comment