खुशखबरी: यूपी में बच्चों को प्राइवेट स्कूल में मुफ्त पढ़ाई का मौका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर और सामाजिक रूप से वंचित वर्ग के बच्चों के लिए बड़ी राहत की खबर हैं। राज्य शिक्षा विभाग ने आरटीई (RTE) एडमिशन 2026-27 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के तहत निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों की 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए आरक्षित की गई हैं। नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और कक्षा 1 में प्रवेश के लिए यह योजना लागू होगी।

तीन चरणों में होगी आवेदन प्रक्रिया

शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन तीन चरणों में किया जाएगा।

पहला चरण: 2 फरवरी से 16 फरवरी 2026 तक

दूसरा चरण: 21 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक

तीसरा चरण: 12 मार्च से 25 मार्च 2026 तक

लॉटरी सिस्टम से तय होंगे स्कूल

शिक्षा विभाग ने बच्चों के स्कूल आवंटन के लिए लॉटरी प्रणाली अपनाई है। पहले चरण की लॉटरी 18 फरवरी को, दूसरे चरण की लॉटरी 9 मार्च को और तीसरे चरण की लॉटरी 27 मार्च को आयोजित होगी। लॉटरी में चयनित बच्चों का नामांकन संबंधित निजी स्कूलों द्वारा 11 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से पूरा किया जाएगा।

केवल ऑनलाइन आवेदन

इस योजना के तहत आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। अभिभावक rte25.upsdc.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह पहल प्रदेश में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने और सामाजिक समानता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

0 comments:

Post a Comment