गतिविधि आधारित शिक्षा पर जोर
शिक्षा विभाग का मानना है कि शुरुआती कक्षाओं में अगर पढ़ाई को रोचक और खेल-खेल में आधारित बनाया जाए, तो बच्चे जल्दी सीखते हैं। इसी सोच के तहत FLN किट में ऐसी सामग्री शामिल की गई है, जिससे बच्चे किताबों के बोझ से हटकर गतिविधि आधारित शिक्षा का अनुभव कर सकें। प्रत्येक बच्चे को व्यक्तिगत रूप से किट दी जाएगी, जिससे वे स्कूल और घर दोनों जगह अभ्यास कर सकें।
रचनात्मकता और आत्मविश्वास
FLN किट केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है। इसमें रंग, ड्राइंग और प्रोजेक्ट आधारित गतिविधियाँ शामिल हैं, जो बच्चों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करेंगी। इसका उद्देश्य बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनकी एक्स्ट्रा करिकुलर गतिविधियों में भी सुधार लाना है।
प्रधानाध्यापकों की भूमिका
किट के सही उपयोग और सुरक्षा की जिम्मेदारी स्कूल के प्रधानाध्यापकों को दी गई है। इसके अलावा, कक्षा चार और पांच के बच्चों को भी स्कूल में FLN किट के माध्यम से पढ़ाई अनिवार्य कराई जाएगी।
शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार
शिक्षा विभाग का यह प्रयास बिहार में बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में अहम माना जा रहा है। अगर यह योजना सफलतापूर्वक लागू होती है, तो आने वाले वर्षों में बच्चों की पढ़ने, लिखने और गणना करने की क्षमता में महत्वपूर्ण सुधार देखने को मिलेगा।

0 comments:
Post a Comment