आज ठंड से राहत नहीं
मौसम विभाग के अनुसार 3 फरवरी को बागपत, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, मेरठ, मुज्जफरनगर, शामली, अमरोहा, संभल, आगरा, हाथरस और अलीगढ़ सहित कुल 11 जिलों में सुबह कोहरा छाया रहेगा। दिन में हवा चलने के बावजूद ठंड से राहत नहीं मिलने की संभावना है।
10 जिलों में बारिश और ओले का अलर्ट
मौसम विभाग ने आगरा और मुरादाबाद मंडल समेत 10 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का चेतावनी जारी की है। मध्य यूपी के कई जिलों में गरज-चमक और हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। अधिकांश इलाकों में सुबह और रात के समय कोहरा छाया रहेगा।
मैदानी इलाकों में छिटपुट बारिश की संभावना
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है। वहीं उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी हिस्सों में भी छिटपुट बारिश होने की संभावना है। अधिकतम आर्द्रता 95 प्रतिशत और न्यूनतम 48 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि हवा की गति 2 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विशेषज्ञ ने किसानों को सलाह दी है कि वे खड़ी फसलों की सुरक्षा के लिए संभावित ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ध्यान रखें। आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने से फसलों को नुकसान से बचाया जा सकता है। कई जिलों में बारिश-ओले की संभावना दिखाई दे रही हैं।

0 comments:
Post a Comment