सोलर क्रॉप ड्रायर योजना
बिहार के उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग ने “सोलर क्रॉप ड्रायर” योजना की घोषणा की है। इसके तहत किसानों को कम शेल्फ लाइफ वाली फसलों को सुरक्षित सुखाने के लिए आधुनिक सोलर ड्रायर पर ₹1,40,000 तक का अनुदान मिलेगा।
कैसे फायदेमंद है सोलर क्रॉप ड्रायर?
पारंपरिक तरीकों से फसल सुखाने में मौसम, धूल और आंधी के कारण लगभग 35-40% फसल खराब हो जाती है। सोलर क्रॉप ड्रायर में फसल एक सुरक्षित चैंबर में रखी जाती है, जिससे नुकसान केवल 10-15% तक रह जाता है। इसके अलावा फसल के पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं। फसल की रंगत और गुणवत्ता बनी रहती है। बाजार में फसल ऊँचे दामों पर बिकती है। ऊर्जा की बचत होती है और नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग होता है। शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है।
कौन-कौन सी फसलें लाभान्वित होंगी?
सोलर क्रॉप ड्रायर योजना टमाटर, मिर्च, प्याज, फूल गोभी, पत्ता गोभी, करेले, अंजीर, हल्दी और मशरूम जैसी फसलों के लिए उपयोगी है।
क्या है ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया?
उद्यान निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in पर जाएं। विभागीय पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराएं। रजिस्ट्रेशन के बाद ऑनलाइन आवेदन करें।
0 comments:
Post a Comment