बिहार में सहायक उप-निरीक्षक की भर्ती, ग्रेजुएट को मौका!

पटना। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सहायक उप-निरीक्षक (ऑपरेशन) के 462 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने भौतिकी विषय में बीएससी की डिग्री हासिल की है। योग्य उम्मीदवार 04 फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 04 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

पदों और वेतन की जानकारी

बीपीएससी के अनुसार, सहायक उप-निरीक्षक (ऑपरेशन) के पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को स्तर-5 वेतनमान मिलेगा। भर्ती में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 45 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं।

आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 37/40/42 वर्ष तक निर्धारित की गई है, जो श्रेणी के अनुसार भिन्न-भिन्न है। इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

बीपीएससी ने स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और उम्मीदवारों को आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी तैयार रखनी होगी। ऑनलाइन आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन को निर्धारित समय में ही पूरा करें, ताकि किसी भी तकनीकी परेशानी से बचा जा सके।

यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो पुलिस सेवा में अपना करियर बनाना चाहते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। इच्छुक उम्मीदवार बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएससी) की वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें।

0 comments:

Post a Comment