स्वास्थ्य क्षेत्र में राहत
बजट में स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए गंभीर बीमारियों से जुड़े दवाओं की कीमतों में कमी का ऐलान किया गया है। इसके तहत कैंसर से जुड़ी 17 दवाइयां अब सस्ती होंगी। गंभीर बीमारियों के लिए 7 अन्य दवाइयां भी अब कम कीमत पर उपलब्ध होंगी। इन उपायों से लाखों मरीजों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होगा और स्वास्थ्य सेवाओं तक आम लोगों की पहुंच आसान होगी।
सामान और उपभोक्ता वस्तुओं में राहत
बजट में रोजमर्रा के सामान और विदेशी उत्पादों पर भी कर में छूट दी गई है। पर्सनल उपयोग के विदेशी सामान पर टैक्स में राहत दी गई है, जिससे यह आम उपभोक्ता के लिए सस्ता होगा। जूते और बैटरी जैसे रोजमर्रा के जरूरी सामान के दाम कम किए गए हैं।
उद्योग और उत्पादन को बढ़ावा
सरकार ने बैटरी निर्माण से जुड़े कच्चे माल पर सीमा शुल्क में छूट की घोषणा की है। इससे न केवल बैटरी की कीमत घटेगी, बल्कि घरेलू विनिर्माण और उद्योगों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर असर
तेंदु पत्तों पर TCS घटाकर 2% कर दिया गया है। यह कदम तेंदू पत्ता संग्रह करने वाले ग्रामीण किसानों और श्रमिकों के लिए राहत लेकर आएगा।

0 comments:
Post a Comment