CM नीतीश का ऐलान: इन जिलों की बल्ले-बल्ले!

पटना। बिहार में औद्योगिक पुनरुत्थान और ग्रामीण विकास को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अहम निर्देश दिए हैं। ‘समृद्ध उद्योग–सशक्त बिहार’ के लक्ष्य के तहत राज्य की सभी बंद पड़ी चीनी मिलों को जल्द शुरू करने का आदेश दिया गया है। यह निर्णय एक अणे मार्ग स्थित संकल्प सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान लिया गया।

इन जिलों में बंद हैं चीनी मिलें

राज्य के कई जिलों में वर्षों से चीनी मिलें बंद पड़ी हैं। इनमें पश्चिम चंपारण (चनपटिया), पूर्वी चंपारण (बाराचकिया और मोतिहारी), गोपालगंज (सासामूसा), सारण (मढ़ौरा), मुजफ्फरपुर (मोतीपुर), समस्तीपुर, दरभंगा (सकरी और रैयाम) शामिल हैं।

सरकार के अनुसार, बिहार के गोपालगंज की सासामूसा चीनी मिल को जल्द शुरू करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बाकी मिलों को भी प्राथमिकता के आधार पर पुनः चालू करने का निर्देश दिया है। इससे किसानों को काफी फायदा होगा।

किसानों और युवाओं को होगा लाभ

चीनी मिलों के फिर से चालू होने से गन्ना किसानों को सीधा फायदा मिलेगा।

गन्ने की खरीद में तेजी आएगी

बेहतर दाम मिलने की संभावना बढ़ेगी

खेती के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ेगा

इसके अलावा मिलों के संचालन से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। परिवहन, श्रम, लघु उद्योग और स्थानीय बाजारों को भी नई ऊर्जा मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment