Holi 2026: इस बार होलिका दहन पर चंद्र ग्रहण का साया

धर्म डेस्क। होली इस साल 2026 में भी धूमधाम से मनाया जाएगा। फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होली का पर्व आता है, जिसमें पहले होलिका दहन होता है और अगले दिन रंगों वाली होली खेली जाती है। इस वर्ष ग्रहों की स्थिति और भद्राकाल के कारण होलिका दहन और रंगों वाली होली की तारीखों को लेकर लोगों में थोड़ी उलझन है।

होलिका दहन 2026 की तिथि

वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि 2 मार्च 2026 की शाम 05:55 बजे से शुरू होकर 3 मार्च 2026 की शाम 05:07 बजे समाप्त होगी। इसका मतलब है कि होलिका दहन 03 मार्च 2026 को किया जाएगा।

भद्राकाल और होलिका दहन पर असर

हिंदू धर्म में होलिका दहन के समय भद्राकाल को ध्यान में रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस साल 3 मार्च को भद्राकाल सुबह 01:25 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा। शास्त्रों के अनुसार भद्राकाल में किसी भी शुभ कार्य को करना वर्जित होता है। इसलिए होलिका दहन भद्राकाल समाप्त होने के बाद ही करना शुभ माना जाएगा।

भद्रा पूंछ: 03 मार्च 2026, सुबह 01:25 – 02:35

भद्रा मुख: 03 मार्च 2026, सुबह 02:35 – 04:30

इस दिन चंद्र ग्रहण का भी है साया

इस बार यानी 3 मार्च 2026 को होलिका दहन के दिन साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ग्रहण 3 मार्च 2026 को भारतीय समयानुसार दोपहर लगभग 2:16 PM से शुरू होकर शाम 7:52 PM तक चलेगा। भारत के विभिन्न हिस्सों में यह आंशिक रूप से दिखाई देगा।

0 comments:

Post a Comment