हाईवे की मंजूरी मिली
आपको बता दें की इस ग्रीनफील्ड हाईवे परियोजना के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने डिजाइन को मंजूरी दे दी है और डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) बनाने के लिए भोपाल की कंपनी को 10.37 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
सर्वे और DPR की तैयारी
सर्वे और DPR छह माह के भीतर पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। हाईवे बनने के बाद चित्रकूट और वाराणसी के बीच यात्रा का समय लगभग ढाई घंटे तक घट जाएगा। महाकुंभ 2031 के दौरान इससे भारी ट्रैफिक प्रबंधन में मदद मिलेगी और नैनी ब्रिज के आसपास जाम की समस्या कम होगी।
इस हाईवे से जुड़ेगी सड़क
यह नया मार्ग बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और प्रयागराज-रीवा व प्रयागराज-सिंगरौली हाईवे से भी जुड़ेगा। जिला प्रशासन एलाइनमेंट तय करने और जमीन अधिग्रहण की तैयारी में सक्रिय है। इस हाईवे से बुंदेलखंड और पूर्वांचल के जिलों के लिए कनेक्टिविटी बेहतर होगी और स्थानीय व्यापार व आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।
.png)
0 comments:
Post a Comment