सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक राहत देना ही नहीं, बल्कि स्वच्छ और हरित ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ावा देना भी है। इस योजना से न केवल बिजली का खर्च घटेगा, बल्कि पर्यावरण पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसी सरकारी कार्यालय का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। मोबाइल एप 'सुविधा' के जरिए इच्छुक परिवार घर बैठे आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के प्रमुख चरण इस प्रकार हैं:
1 .गूगल प्ले स्टोर से “सुविधा एप” डाउनलोड करें।
2 .एप में “सौर पैनल स्थापना हेतु सहमति (कुटीर ज्योति)” विकल्प चुनें।
3 .इसके बाद अब उपभोक्ता संख्या दर्ज करके ओटीपी से सत्यापन करें।
4 .बीपीएल कार्ड या अन्य पात्रता प्रमाण पत्र और पहचान पत्र अपलोड करें।
5 .इसके बाद अपना छत का फोटो या क्षेत्रफल विवरण भरकर आवेदन जमा करें।
वहीं, जो परिवार स्मार्टफोन का उपयोग नहीं कर सकते, वे नजदीकी प्रमंडल कार्यालय या वसुधा केंद्र पर जाकर मुफ्त सहायता ले सकते हैं। साथ ही साथ अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया हैं।
सौर पैनल लगाने के बाद इन परिवारों की ग्रिड बिजली पर निर्भरता काफी हद तक कम हो जाएगी और मासिक खर्च न्यूनतम रहेगा। यह पहल बिहार सरकार की ओर से गरीब परिवारों के लिए सिर्फ वित्तीय राहत नहीं, बल्कि हरित ऊर्जा की दिशा में भी बड़ा कदम है। इससे राज्य में स्वच्छ ऊर्जा का इस्तेमाल बढ़ेगा और बिजली बिल की चिंता से छुटकारा मिलेगा।
0 comments:
Post a Comment