पीएम मोदी की रैली
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भाजपा मार्च में ब्रिगेड रैली को मुख्य आकर्षण बनाने की योजना बना रही है। उससे पहले दक्षिण बंगाल के कई इलाकों में रथ यात्राएं निकाली जाएंगी, जो अंततः मुख्य रैली से जुड़ेंगी। पार्टी का मकसद संगठन को मजबूत करना और विधानसभा चुनाव 2026 में बेहतर प्रदर्शन करना है।
तृणमूल कांग्रेस की प्रतिक्रिया
भाजपा के इस अभियान पर तृणमूल कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। पार्टी का कहना है कि बसों में भरकर लाए गए लोग और रैलियां ही चुनाव नहीं जीततीं, बल्कि जनता विकास और कामकाज के आधार पर मतदान करती है।
भाजपा का साफ है रणनीति
भाजपा का उद्देश्य है कि परीक्षा और अन्य कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मार्च के पहले हफ्ते से बड़े पैमाने पर जनसभाएं आयोजित की जाएं। फरवरी के बाद प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई बड़े नेता राज्य का दौरा करेंगे। पार्टी का लक्ष्य 2026 के विधानसभा चुनाव में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करना है।
भाजपा के लिए बंगाल है बड़ी चुनौती
भाजपा के लिए बंगाल हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है। 2019 में लोकसभा चुनाव में 18 सीटों पर जीत मिली थी, लेकिन 2021 के विधानसभा चुनाव में केवल 77 सीटों पर सफलता मिली। इस बार पार्टी संगठन को फिर से सक्रिय कर 2026 में जीत की तैयारी कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में अपने दौरे में विकास योजनाओं और रक्षा तैयारियों पर भी जोर दिया। भाजपा इन मुद्दों को चुनावी प्रचार में उठाकर राज्य में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करने की रणनीति बना रही है।

0 comments:
Post a Comment