1. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
SBI ने 2273 पदों के लिए भर्ती निकाली है। यह पद ग्राहक सेवा अधिकारी (CBO) के हैं। किसी भी स्नातक योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 29 जनवरी 2026 से शुरू होकर 25 फरवरी 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
2. रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI)
RBI ने 650 असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। किसी भी स्नातक योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 16 फरवरी 2026 से शुरू होकर 8 मार्च 2026 तक खुला रहेगा। आवेदन करने के लिए RBI की वेबसाइट rbi.org.in पर विज़िट करना होगा।
3. बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB)
BOB ने IT और अन्य विभागों में 419 पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। पदों में असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर और अन्य शामिल हैं। आवेदन के लिए स्नातक, CA, MBA/PGDM या ICMAI पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 6 फरवरी 2026 से शुरू होकर 26 फरवरी 2026 तक किया जा सकेगा। आवेदन के लिए bankofbaroda.bank.in वेबसाइट पर जाना होगा।
0 comments:
Post a Comment