1 .मार्च में 5% DA बढ़ने की संभावना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रम मंत्रालय के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI-IW) का दिसंबर आंकड़ा 148.2 पर स्थिर रहा। इसी इंडेक्स के आधार पर महंगाई भत्ता तय होता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार DA में 5 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी कर सकती है। अगर यह बढ़ोतरी लागू होती है तो DA 58% से बढ़कर 63% तक पहुँच जाएगा।
2 .8वें वेतन आयोग की वेबसाइट से मिलेगी पूरी जानकारी
कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग की सही जानकारी मिले, इसके लिए सरकार ने आधिकारिक वेबसाइट www.8cpc.gov.in लॉन्च की है। इस पोर्टल के माध्यम से मंत्रालय, विभाग, कर्मचारी और पेंशनर अपने सुझाव और राय दर्ज कर सकते हैं। इसका उद्देश्य पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और खुले तौर पर संचालित करना है।
केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों की नजरें मार्च पर टिकी है
फिलहाल कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की निगाहें मार्च में संभावित DA बढ़ोतरी पर टिकी हैं। वहीं, 8वें वेतन आयोग का पूरा लाभ मिलने में अभी थोड़ा समय लगेगा। लेकिन यह स्पष्ट है कि आने वाले महीनों में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सुपर खुशखबरी और बंपर राहत मिलने वाली है।
इससे न केवल कर्मचारियों की मासिक आमदनी बढ़ेगी, बल्कि पिछले महीनों का एरियर भी उन्हें मिलेगा, जिससे वित्तीय स्थिति मजबूत होगी।

0 comments:
Post a Comment