बिहार के 2 विभागों में बंपर भर्ती, युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी

पटना। बिहार में रोजगार के अवसरों का बड़ा अवसर सामने आया है। राज्य के स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग में अगले एक वर्ष में नई नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह संख्या स्वास्थ्य विभाग की रिक्तियों और शिक्षा विभाग के नए सृजित पदों को मिलाकर तैयार की गई है।

1 .स्वास्थ्य विभाग में बड़ी भर्ती

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने विधानसभा में जानकारी देते हुए कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में 7,468 एएनएम की भर्ती पहले ही पूरी की जा चुकी है। अब विभिन्न वर्गों के तहत 39,095 नियमित पद और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 5,226 रिक्तियों की भर्ती की जाएगी। कुल मिलाकर अगले एक वर्ष में 44,321 पदों पर नियुक्तियां संपन्न होंगी।

स्वास्थ्य विभाग के बजट पर चर्चा करते हुए मंत्री ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष के लिए विभाग का बजट 21,270.41 करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया है। इसके अलावा, सरकारी चिकित्सकों के निजी प्रैक्टिस पर रोक के लिए नई नीति बनाई जा रही है, जबकि निजी प्रतिष्ठित संस्थानों को अस्पताल स्थापित करने के लिए प्रोत्साहन नीति पर भी काम चल रहा है।

2 .शिक्षा विभाग में सुधार और नई नियुक्तियां

राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए हर 10 पंचायतों पर एक सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी बहाल किया जाएगा। इसके लिए कुल 935 पदों सृजित किए गए हैं।

इसके साथ ही राज्य सरकार की प्राथमिकता 45 हजार से अधिक शिक्षकों की बहाली है। इसके बाद विशेष शिक्षकों, परिचारी और लिपिकों की नियुक्ति की जाएगी। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि विशेष शिक्षकों की वरीयता उनकी सेवा शुरू होने के दिन से तय की जाएगी।

युवाओं के लिए मौका

इस बड़ी भर्ती प्रक्रिया से बिहार के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर खुला है। स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग में नौकरी पाने वाले उम्मीदवारों को स्थिर करियर के साथ-साथ समाज में भी महत्वपूर्ण योगदान देने का अवसर मिलेगा। यह भर्ती राज्य की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार का बड़ा पैकेज देगी।

0 comments:

Post a Comment