उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है, जो 2 मार्च 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार उत्तर प्रदेश कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट sknagar.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण और पात्रता
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कुल 15 पदों पर भर्ती की जा रही है, जिनमें चौकीदार, शिक्षक और अन्य संबंधित पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:
शिक्षक पद: संबंधित विषय में स्नातक डिग्री, एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त बी.एड/एलटी या उच्च प्राथमिक टीईटी।
शारीरिक शिक्षा शिक्षक: बीपीएड/सीपीएड/डीपीएड।
चौकीदार और अन्य पद: कक्षा 8वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 1 अप्रैल 2026 को 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें।
वेतनमान
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 6,755 रुपये से लेकर 25,410 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा, जो पद के अनुसार निर्धारित होगा।
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आप वेबसाइट sknagar.nic.in पर जा कर नोटिश को पढ़ें और निर्देशों का पालन करें। आवेदन में कोई भी त्रुटि होने पर उसे खारिज किया जा सकता है, इसलिए उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे आवेदन प्रक्रिया में सावधानी बरतें।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की शुरुआत तिथि: 14 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 2 मार्च 2026
.jpg)
0 comments:
Post a Comment