कब से भरें जाएंगे फॉर्म?
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा, प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), इन सभी चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से नियुक्ति दी जाएगी।
पदों का वर्गवार विवरण
कुल 28 रिक्तियों में विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया है: अनारक्षित वर्ग – 12 पद, अनुसूचित जाति – 4 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग – 5 पद, पिछड़ा वर्ग – 3 पद, पिछड़ा वर्ग (महिला) – 1 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 3 पद।
शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को 1 अगस्त 2024 तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री भी मान्य होगी।
आयु सीमा
अनारक्षित वर्ग के पुरुष: 20 से 37 वर्ष, महिलाओं (अनारक्षित): 20 से 40 वर्ष
क्यों खास है यह भर्ती?
मद्य निषेध विभाग में सब इंस्पेक्टर का पद न केवल प्रतिष्ठित है, बल्कि इसमें करियर ग्रोथ और स्थिर भविष्य की भी संभावनाएं हैं। सीमित पद होने के कारण प्रतियोगिता कड़ी रहेगी, इसलिए अभ्यर्थियों को अभी से तैयारी में जुट जाना चाहिए।

0 comments:
Post a Comment