17 साल बाद सपना हुआ हकीकत
यह परियोजना लगभग 17 साल से लंबित थी, और 2008-09 से इस पर काम शुरू नहीं हो सका था। इस बीच, यह परियोजना सीमांचल क्षेत्रवासियों की सबसे बड़ी मांग बन गई थी। अब जब यह सपना हकीकत में बदलने जा रहा है, तो क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
केंद्र सरकार का आभार
पूर्णिया के प्रसिद्ध सर्जन और भाजपा नेता डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है और क्षेत्रवासियों को बधाई दी है। साथ ही, उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया, जिन्होंने इस परियोजना को मंजूरी दी।
नए स्टेशनों का निर्माण: क्षेत्रीय विकास
इस रेल रूट के तहत 8 नए रेलवे स्टेशन बनने जा रहे हैं, जिससे स्थानीय व्यापार और कृषि के लिए एक नया मार्ग खोलेगा। यह न केवल रोजगार के अवसर पैदा करेगा, बल्कि इन क्षेत्रों के विकास को भी तेज़ी से आगे बढ़ाएगा। उम्मीद जताई जा रही है की अगले बजट में इस परियोजना के लिए पर्याप्त धनराशि जारी की जाएगी और निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा।

0 comments:
Post a Comment