पिंक रोजगार मेले: महिलाओं के लिए नई दिशा
मंत्री ने बताया कि इन मेलों में महिलाओं को उनके कौशल और शिक्षा के अनुसार करियर विकल्प सुझाए जाएंगे। इस पहल से न केवल महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि उनके आर्थिक सशक्तिकरण में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि हमारी बेटियां अपने पैरों पर खड़ी हों और रोजगार के सभी अवसरों का लाभ उठा सकें। पिंक रोजगार मेले इस दिशा में एक बड़ा कदम हैं।”
महिलाओं और युवाओं को मिलेगा फायदा
'पिंक रोजगार मेले' के माध्यम से न केवल महिलाओं को नौकरी मिलेगी, बल्कि उन्हें प्रशिक्षण और कैरियर काउंसलिंग के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे। यह पहल उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण और युवा रोजगार को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित हो सकती है। मंत्री अनिल राजभर ने अंत में सभी वर्गों और विशेष रूप से युवाओं से कहा कि यह समय अवसरों को भुनाने का है, और सरकार हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

0 comments:
Post a Comment