HAMMER मिसाइल का भारत में निर्माण
समझौते के तहत HAMMER एयर-टू-सरफेस प्रिसिजन गाइडेड म्यूनिशन (PGM) का अधिकांश हिस्सा भारत में तैयार किया जाएगा। दोनों देशों के बीच यह संयुक्त उत्पादन भारतीय रक्षा उद्योग को नई तकनीक और विशेषज्ञता हासिल करने का अवसर देगा। यह परियोजना सिर्फ असेंबली तक सीमित नहीं होगी बल्कि तकनीक हस्तांतरण (ToT) और स्थानीय प्रतिभा को विकसित करने पर भी केंद्रित होगी।
मिसाइलों की ताकत और रेंज
HAMMER मिसाइल के दो प्रमुख एडवांस वेरिएंट भारत में बनाए जाएंगे।
HAMMER 250 XLR: इसकी स्टैंड-ऑफ रेंज 200 किलोमीटर से अधिक है और यह दुश्मन के ठिकानों पर सुरक्षित दूरी से सटीक हमला कर सकती है।
HAMMER 1000 XLR: इसकी रेंज लगभग 150 किलोमीटर है और यह अत्याधुनिक प्रिसिजन गाइडेड तकनीक से लैस है।
इसके अलावा, छोटी HAMMER मिसाइलें लगभग 70 किलोमीटर की दूरी तक महत्वपूर्ण लक्ष्य निशाना बनाने में सक्षम हैं, चाहे इलाका पहाड़ी हो या जटिल। ये मिसाइलें Dassault Rafale और HAL Tejas जैसे लड़ाकू विमानों के साथ पूरी तरह संगत हैं, जिससे विमान बेड़े की मारक क्षमता बढ़ती है।
भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा संवाद
माना जा रहा है कि 17 फरवरी को बेंगलुरु में छठे भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा संवाद के दौरान MoU पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। इस अवसर पर दोनों देशों के रक्षा मंत्री और शीर्ष अधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रस्तावित संयुक्त उपक्रम में भारत की BEL और फ्रांस की इंजन निर्माता कंपनी सफरान इकाई की बराबर भागीदारी शामिल हो सकती है।

0 comments:
Post a Comment