सरकार का लक्ष्य
सरकार ने योजना बनाई है कि 2047 तक एक करोड़ से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके तहत प्रशिक्षित महिलाएं स्थानीय स्तर पर विभिन्न तकनीकी और डेटा-संबंधी कंपनियों में रोजगार पा सकेंगी। पहले ही लखनऊ में एआई सिटी बनाने की घोषणा की जा चुकी है, ताकि प्रदेश को डिजिटल और तकनीकी केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके।
प्रशिक्षण की व्यवस्था
महिलाओं को प्रशिक्षण देने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म, मौजूदा एआई लैब नेटवर्क और पीपीपी मॉडल का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें गूगल, मेटा और ओपन एआई जैसी कंपनियों के सहयोग लिए जाएंगे। इसके लिएराज्य के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग जिम्मेदारी संभाली है। इसके अलावा, मंडल और जिला स्तर पर एआई सेंटर्स स्थापित किए जाएंगे, जहां महिलाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा।
स्त्री उद्योग केंद्र और निवेश योजना
सरकार ने महिलाओं के लिए विशेष स्त्री उद्योग केंद्र स्थापित करने का भी प्रस्ताव रखा है। ये केंद्र महिला उद्यमियों और तकनीकी पेशेवरों के लिए सुरक्षित और संरचित वातावरण प्रदान करेंगे। योजना के तहत आईटी और एआई सेक्टर में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कुल 50,000 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा गया है।
प्रदेश में महिलाओं के लिए बढ़ेंगे अवसर
यूपी सरकार का यह मिशन महिलाओं को विभिन्न उद्योगों में सक्रिय योगदान देने के अवसर देगा। इससे प्रदेश के आईटी और एआई क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी, नई कंपनियों और स्टार्टअप्स के उद्भव को प्रोत्साहन मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
.png)
0 comments:
Post a Comment