1 .2285 पदों के लिए Combined Lower Subordinate Services भर्ती
UPSSSC ने Combined Lower Subordinate Services 2026 के लिए 2285 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Bachelors Degree) या LLB किया हुआ उम्मीदवार आवेदन कर सकता है।
ऑनलाइन आवेदन की तारीख: 29 मई 2026 से शुरू
आवेदन की अंतिम तिथि: 18 जून 2026
आवेदन की प्रक्रिया: उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
2 .2759 पदों के लिए Technical Assistant Group C / AGTA भर्ती
साथ ही, UPSSSC ने Agriculture Technical Assistant (AGTA) 2026 भर्ती की भी घोषणा की है। इस भर्ती में 2759 पद शामिल हैं, जो राज्य के कृषि विभाग में Technical Assistant Group C के रूप में भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास UPSSSC PET 2025 में वैध स्कोरकार्ड होना चाहिए और वे कृषि या संबंधित क्षेत्र जैसे Horticulture, Forestry, Agricultural Engineering, या Home Science/Community Science में स्नातक हो।
आवेदन प्रक्रिया: उम्मीदवार upsssc.gov.in पर जाकर PET 2025 के आधार पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती मुख्य परीक्षा (Mains Exam) के माध्यम से होगी।
युवाओं के लिए अवसर
इन दोनों भर्तियों के माध्यम से लाखों युवा सरकारी नौकरी की दौड़ में शामिल हो सकते हैं। Combined Lower Subordinate Services भर्ती में विभिन्न विभागों में प्रशासनिक और तकनीकी पदों पर मौका मिलेगा, जबकि AGTA भर्ती कृषि विभाग में विशेषज्ञ तकनीकी भूमिका निभाने का अवसर देती है।
.png)
0 comments:
Post a Comment