1 .पटना हाईकोर्ट टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती 2026
पटना हाईकोर्ट ने Technical Assistant (Group-C) के लिए भर्ती की घोषणा की है। कुल 53 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। वेतन Level-5 (₹29,200 – ₹92,300) के अनुसार तय किया गया है और इसके साथ अन्य भत्ते भी मिलेंगे। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन 25 मार्च 2026 से आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर कर सकते हैं।
2 .BPSC सिविल जज (जूनियर डिवीजन) भर्ती 2026
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने Civil Judge (Junior Division) के लिए 173 पदों पर भर्ती निकाली है। यह अवसर न्यायिक क्षेत्र में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए विशेष है। आवेदन 25 फरवरी 2026 को जारी नोटिफिकेशन के माध्यम से शुरू हुए और इच्छुक उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
3 .पटना हाईकोर्ट जिला न्यायाधीश (एंट्री लेवल) भर्ती 2026
पटना हाईकोर्ट ने District Judge (Entry Level) पदों के लिए भी भर्ती की घोषणा की है। कुल 8 रिक्त पद हैं, जिसमें Direct from Bar Exam 2026 – 3 पद, Direct from Bar Exam 2023 – 4 पद, और Direct from Bar Exam 2021 – 1 पद शामिल हैं। इस भर्ती में आवेदन की प्रक्रिया 16 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक खुलेगी। योग्य उम्मीदवारों के लिए यह अवसर न्यायिक करियर में प्रवेश पाने का सुनहरा मौका है।

0 comments:
Post a Comment