खुशखबरी का ऐलान! बिहार में आई 1 नई भर्ती, 12वीं पास को मौका

पटना। बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी सामने आई है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने होमगार्ड विभाग में हवलदार इंस्ट्रक्टर के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 122 पदों को भरा जाएगा, जिसके लिए 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

किस विभाग में होगी भर्ती

यह भर्ती बिहार सरकार के गृह विभाग (विशेष शाखा) के अंतर्गत की जा रही है। आयोग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के लिए पदों का आरक्षण तय किया गया है। महिला उम्मीदवारों के लिए 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान भी किया गया है, हालांकि यह लाभ केवल बिहार की मूल निवासी महिलाओं को मिलेगा।

सीटों का वर्गवार बंटवारा

कुल 122 पदों में सबसे ज्यादा 48 पद सामान्य वर्ग के लिए रखे गए हैं। इसके अलावा अन्य वर्गों के लिए भी सीटें निर्धारित की गई हैं। EBC वर्ग के लिए 22 पद, SC वर्ग के लिए 19 पद, BC के लिए 15 पद और EWS के लिए 12 पद तय किए गए हैं। वहीं पिछड़ा वर्ग महिला उम्मीदवारों के लिए 4 विशेष सीटें आरक्षित हैं।

योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए 18 से 37 वर्ष निर्धारित है। वहीं महिलाओं और पिछड़ा वर्ग (BC/EBC) के उम्मीदवारों को अधिकतम 40 वर्ष तक की छूट दी गई है। SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष रखी गई है।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को सिर्फ 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करनी होगी और यह राशि किसी भी स्थिति में वापस नहीं की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाना होगा। वहां Home Guard सेक्शन में जाकर विज्ञापन संख्या 05/2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा और आवेदन की प्रक्रिया पूरा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 1 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment