आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 मई 2026 से शुरू होगी और अभ्यर्थी 18 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर पाएंगे।
11 विभागों में होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के 11 अलग-अलग विभागों में कुल 2285 रिक्त पदों को भरा जाएगा। भर्ती विज्ञापन संख्या 07-परीक्षा/2026 के तहत जारी की गई है। विभिन्न पदों पर चयन के लिए स्नातक पास अभ्यर्थियों को मौका दिया गया है।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। कुछ पदों के लिए एलएलबी योग्यता भी मांगी गई है। इसके अलावा उम्मीदवार का PET-2025 परीक्षा में शामिल होना और वैध स्कोर कार्ड होना अनिवार्य रखा गया है।
आयु सीमा
भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट का लाभ मिलेगा।
आवेदन की तारीखें
ऑनलाइन आवेदन शुरू : 29 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि : 18 जून 2026
फीस सुधार और आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि : 25 जून 2026
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है ताकि पात्रता, पदों का विवरण, फीस और अन्य नियमों की सही जानकारी मिल सके।

0 comments:
Post a Comment