महंगाई के बीच बढ़ी आय
रेलवे द्वारा तय की गई नई दरों के बाद कर्मचारियों की दैनिक आय में 200 से 400 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। अब कर्मचारियों को मूल पारिश्रमिक के साथ संशोधित महंगाई भत्ता भी दिया जाएगा। इससे आउटसोर्स कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है।
तीन श्रेणियों में तय होता है भुगतान
रेलवे में आउटसोर्स कर्मचारियों का भुगतान क्षेत्र के आधार पर तीन श्रेणियों ए, बी और सी में किया जाता है।
ए श्रेणी में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद जैसे बड़े महानगर शामिल हैं।
बी श्रेणी में प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, पटना, जयपुर, वाराणसी जैसे प्रमुख शहर आते हैं।
सी श्रेणी में बाकी छोटे शहर और क्षेत्र शामिल किए गए हैं।
हर श्रेणी के अनुसार कर्मचारियों की मजदूरी अलग-अलग निर्धारित की गई है।
किसे कितना मिलेगा पैसा
अकुशल ए श्रेणी में पुरानी दर 523 रुपये थी जो बढ़कर 827 रुपये हो गई है, यानी 304 रुपये की वृद्धि हुई है।
अकुशल बी श्रेणी में पहले 437 रुपये मिलते थे, अब यह बढ़कर 693 रुपये हो गए हैं, जिससे 256 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
अकुशल सी श्रेणी में 350 रुपये की पुरानी दर अब 556 रुपये हो गई है और इसमें 206 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है।
अर्ध-कुशल ए श्रेणी में 579 रुपये से बढ़कर नई दर 918 रुपये हो गई है, यानी 339 रुपये का इजाफा हुआ है।
अर्ध-कुशल बी श्रेणी में पहले 494 रुपये मिलते थे जो अब 781 रुपये हो गए हैं, इसमें 287 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
अर्ध-कुशल सी श्रेणी में 410 रुपये से बढ़कर यह दर 650 रुपये हो गई है, जिससे 240 रुपये की वृद्धि हुई है।
कुशल ए श्रेणी में मजदूरी 637 रुपये से बढ़कर 1008 रुपये हो गई है, यानी 371 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
कुशल बी श्रेणी में पहले 579 रुपये मिलते थे जो अब 918 रुपये हो गए हैं, इसमें 339 रुपये का इजाफा हुआ है।
कुशल सी श्रेणी में 494 रुपये से बढ़कर यह दर 781 रुपये हो गई है, यानी 287 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है।
अति-कुशल ए श्रेणी में 693 रुपये से बढ़कर 1094 रुपये हो गए हैं, जिससे 401 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
अति-कुशल बी श्रेणी में पहले 637 रुपये मिलते थे जो अब 1008 रुपये हो गए हैं, यानी 371 रुपये की वृद्धि हुई है।
अति-कुशल सी श्रेणी में 579 रुपये की पुरानी दर अब बढ़कर 918 रुपये हो गई है, जिसमें 339 रुपये का इजाफा हुआ है।

0 comments:
Post a Comment