फिटमेंट फैक्टर से तय होता है वेतन
वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को वेतन निर्धारण का मुख्य आधार माना जाता है। इसके माध्यम से मौजूदा बेसिक वेतन को संशोधित कर नया वेतनमान तय किया जाता है। प्रस्ताव के अनुसार: मौजूदा बेसिक वेतन: ₹18,000, प्रस्तावित फिटमेंट फैक्टर: 2.92, संभावित नया बेसिक वेतन: ₹52,560, इससे कर्मचारियों के वेतन में लगभग तीन गुना वृद्धि की संभावना जताई जा रही है।
अलग-अलग स्तरों के लिए सुझाव
IRTSA ने विभिन्न पे-लेवल के कर्मचारियों के लिए अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर का सुझाव दिया है। लेवल 1 से 5: 2.92, लेवल 6 से 8: 3.50, लेवल 9 से 12: 3.80, लेवल 13 से 16: 4.09, लेवल 17 से 18: 4.38, संघ का कहना है कि अधिक जिम्मेदारी वाले पदों के अनुसार वेतन में अंतर आवश्यक है।
भत्तों और पेंशन पर भी असर
विशेषज्ञों के अनुसार फिटमेंट फैक्टर में वृद्धि का असर केवल बेसिक सैलरी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इससे जुड़े अन्य लाभ भी प्रभावित होंगे, जिनमें महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA), पेंशन एवं रिटायरमेंट लाभ शामिल हैं।
सरकार ने नहीं दी मंजूरी
फिलहाल केंद्र सरकार की ओर से इस प्रस्ताव को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। 8वां वेतन आयोग विभिन्न कर्मचारी संगठनों से सुझाव प्राप्त कर रहा है और सभी पक्षों पर विचार के बाद अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपेगा।

0 comments:
Post a Comment