खुशखबरी का खुला पिटारा! यूपी में आई मेगा भर्ती, मौका हाथ से न जाने दें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखा परीक्षक एवं सहायक लेखाकार मुख्य परीक्षा-2026 के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1829 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

आयोग के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई 2026 से शुरू होकर 3 अगस्त 2026 तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन और शुल्क जमा कर सकेंगे। आवेदन में संशोधन और शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 तय की गई है।

भर्ती के लिए जरूरी योग्यता

इस भर्ती प्रक्रिया में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे जिन्होंने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में निर्धारित पात्रता मानक को सफलतापूर्वक पूरा किया है। PET में योग्य उम्मीदवारों को ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

चयन की क्या प्रक्रिया?

आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस भर्ती में चयन मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को उनके प्रदर्शन और मेरिट के आधार पर विभिन्न विभागों में नियुक्ति दी जाएगी।

आवेदन कहां करें

इच्छुक अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

0 comments:

Post a Comment