सीएम योगी ने दी मंजूरी: यूपी के किसानों को 1 बड़ी खुशखबरी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। प्रदेश सरकार ने मोटा अनाज खरीद नीति के तहत इस वर्ष 25 हजार मीट्रिक टन मक्का खरीद को मंजूरी दी है। इस फैसले से राज्य के हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

15 जून से शुरू होगी खरीद प्रक्रिया

सरकारी निर्णय के अनुसार मक्का की खरीद प्रक्रिया 15 जून से 31 जुलाई तक चलेगी। इसके लिए प्रदेश के 25 जिलों में कुल 150 क्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहां किसान अपना उत्पाद बेच सकेंगे।

2400 रुपये प्रति कुंतल समर्थन मूल्य

सरकार ने मक्का का समर्थन मूल्य 2400 रुपये प्रति कुंतल तय किया है। इससे किसानों को उनकी फसल का बेहतर और सुनिश्चित मूल्य मिल सकेगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होने की संभावना है।

डिजिटल सत्यापन के आधार पर खरीद

मक्का की खरीद केवल उन्हीं किसानों से की जाएगी जिनकी कम्प्यूटरीकृत सत्यापित खतौनी और आधार कार्ड उपलब्ध होगा। भूमि और फसल रकबे का सत्यापन राजस्व विभाग की भूलेख वेबसाइट से लिंक किया जाएगा।

48 घंटे में सीधे बैंक खाते में होगा भुगतान

सरकार ने भुगतान प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाया है। क्रय एजेंसियों द्वारा खरीदे गए मक्का का भुगतान किसानों के आधार लिंक और NPCI से जुड़े बैंक खाते में 48 घंटे के भीतर किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में खुलेंगे क्रय केंद्र

खाद्य एवं रसद विभाग के अनुसार क्रय केंद्र फिरोजाबाद, आगरा, मैनपुरी, अलीगढ़, कासगंज, हाथरस, एटा, बदायूं, शाहजहांपुर, रामपुर, संभल, बुलंदशहर, हापुड़, कानपुर नगर, औरैया, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई, उन्नाव, बहराइच, बलिया, गोंडा, फतेहपुर और मीरजापुर सहित 25 जिलों में स्थापित किए जाएंगे।

0 comments:

Post a Comment