किसानों के लिए बड़ा आर्थिक बदलाव
इस फोरलेन सड़क का सबसे बड़ा लाभ कृषि क्षेत्र को मिलने की संभावना है। खगड़िया जिला मक्के के उत्पादन के लिए जाना जाता है, जबकि नवगछिया क्षेत्र केला उत्पादन का प्रमुख केंद्र है। नई सड़क बनने के बाद किसानों की उपज तेज़ी से बड़े बाजारों तक पहुंच सकेगी।
पटना से सीमांचल तक बेहतर कनेक्टिविटी:
यह परियोजना राजधानी पटना और सीमांचल क्षेत्र के बीच यात्रा समय को काफी कम कर देगी। इससे व्यापार और आवागमन दोनों में तेजी आएगी। आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को बेहतर अस्पतालों तक तेजी से पहुंचाने में मदद मिलेगी। इससे समय पर इलाज संभव हो सकेगा।
पहले से तैयार टेंडर से जल्द शुरू होगा काम
इस फोरलेन सड़क परियोजना से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, इस सड़क का टेंडर पहले ही प्रक्रिया में था, जिससे कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब काम शुरू करने में ज्यादा देरी नहीं होगी। निर्माण एजेंसियां जल्द ही जमीन पर कार्य शुरू कर सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment