1. पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा
विदेश यात्रा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। 1 जुलाई 2026 से पासपोर्ट से जुड़ी फीस में बदलाव किया गया है। नए नियम लागू होने के बाद सामान्य पासपोर्ट और तत्काल पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा शुल्क देना होगा। यह बदलाव भारत के साथ-साथ विदेशों में रहने वाले भारतीय नागरिकों पर भी लागू होगा। यानी अब नया पासपोर्ट बनवाने या पुराने पासपोर्ट का नवीनीकरण कराने वालों के लिए खर्च बढ़ सकता है।
2. बैंक ग्राहकों के लिए नया नियम
बैंकिंग सेक्टर में ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए नया नियम लागू किया जा रहा है। इसके तहत अगर किसी ग्राहक को गलत जानकारी देकर कोई फाइनेंशियल प्रोडक्ट बेचा जाता है तो उसे राहत मिलेगी। मिस-सेलिंग साबित होने पर ग्राहक को रिफंड के साथ हुए नुकसान की भरपाई का अधिकार मिलेगा। इससे बैंकिंग सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
3.आधार कार्ड अपडेट में मिलेगी राहत
आधार कार्ड से जुड़ा एक बदलाव आम लोगों के लिए राहत देने वाला है। UIDAI ने आधार में दर्ज ईमेल आईडी अपडेट करने की फीस को कुछ समय के लिए खत्म कर दिया है। पहले इसके लिए शुल्क देना पड़ता था, लेकिन अब 1 जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक यह सुविधा मुफ्त उपलब्ध होगी। लोग UIDAI की सुविधा के जरिए अपना ईमेल अपडेट करा सकेंगे।

0 comments:
Post a Comment