आपको बता दें की पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए आधुनिक व्यवस्थाओं का विस्तार किया जाए। इसके तहत कई नई सेवाएं शुरू करने की योजना बनाई गई है।
मां मुंडेश्वरी, करकटगढ़ और राजगीर के लिए हेलिकॉप्टर सेवा
सरकार ने पर्यटकों की सुविधा के लिए मां मुंडेश्वरी मंदिर, करकटगढ़ जलप्रपात और राजगीर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए अनुदानित दर पर हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। इससे दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों को कम समय में इन प्रमुख स्थलों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
वाल्मीकिनगर के लिए शुरू होगी रियायती हवाई सेवा
बिहार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल वाल्मीकिनगर के लिए भी पर्यटकों को राहत देने की तैयारी है। सप्ताह के अंत में यानी शनिवार और रविवार को रियायती दर पर हवाई सेवा शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। इस कदम से वाल्मीकिनगर जैसे प्राकृतिक पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होने की उम्मीद है।
पटना से मिलेगी एंड-टू-एंड पर्यटन सुविधा
मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम को ऐसी व्यवस्था तैयार करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें पर्यटकों को पटना से यात्रा शुरू करने से लेकर वापस आने तक बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसमें यात्रा, ठहरने और पर्यटन स्थलों तक पहुंच जैसी सुविधाओं को एक साथ जोड़ने की योजना है।
राजगीर और नालंदा को नई पहचान
सरकार राजगीर को आध्यात्मिक शिक्षा और पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। वहीं नालंदा की ऐतिहासिक पहचान को और मजबूत करने की योजना है। गयाजी, राजगीर और नालंदा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में चल रही विकास योजनाओं को तेजी से पूरा करने पर जोर दिया गया है।
कॉरिडोर और ग्रामीण पर्यटन पर भी जोर
विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर और महाबोधि मंदिर कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की तैयारी है। इसके साथ ही ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होमस्टे योजना को भी विस्तार देने की बात कही गई है। सरकार का मानना है कि इससे स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
.png)
0 comments:
Post a Comment