फिटमेंट फैक्टर से तय होगी सैलरी में बढ़ोतरी
वेतन आयोग में सबसे अहम भूमिका फिटमेंट फैक्टर की होती है। इसी के आधार पर नया बेसिक पे तय किया जाता है। वर्तमान अनुमानों के अनुसार फिटमेंट फैक्टर 2.28 से 2.86 के बीच रह सकता है। अलग-अलग संभावित मानों के आधार पर कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा अंतर देखने को मिल सकता है।
₹30,000 बेसिक पे पर संभावित बढ़ोतरी
यदि किसी कर्मचारी का मौजूदा बेसिक पे ₹30,000 है, तो विभिन्न फिटमेंट फैक्टर के अनुसार नया वेतन इस प्रकार हो सकता है:
2.28 फिटमेंट फैक्टर पर नया बेसिक लगभग ₹68,400
2.57 फिटमेंट फैक्टर पर नया बेसिक लगभग ₹77,100
2.86 फिटमेंट फैक्टर पर नया बेसिक लगभग ₹85,800
इस हिसाब से केवल बेसिक पे में ही ₹38,000 से ₹55,000 तक की बढ़ोतरी संभव है।
₹50,000 बेसिक पे वालों के लिए बड़ा फायदा
जिन कर्मचारियों का बेसिक वेतन ₹50,000 है, उनके लिए भी सैलरी में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा सकती है:
2.28 फिटमेंट फैक्टर पर नया बेसिक लगभग ₹1,14,000
2.57 फिटमेंट फैक्टर पर नया बेसिक लगभग ₹1,28,500
2.86 फिटमेंट फैक्टर पर नया बेसिक लगभग ₹1,43,000
इससे कुल मासिक आय में 60% से अधिक की बढ़ोतरी भी संभव मानी जा रही है।
भत्तों में भी होगा बड़ा बदलाव
8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद केवल बेसिक पे ही नहीं, बल्कि HRA, TA और अन्य भत्तों में भी बदलाव होगा। नया HRA संशोधित बेसिक पे के अनुसार 10% से 30% तक तय किया जा सकता है, जो शहरों की कैटेगरी (X, Y, Z) पर निर्भर करेगा।
DA होगा शून्य से रीसेट
नए वेतन आयोग के लागू होने पर महंगाई भत्ता (DA) को शून्य कर दिया जाएगा और इसे नए बेसिक पे के अनुसार दोबारा गणना किया जाएगा। इससे शुरुआती महीनों में वेतन संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
एरियर मिलने की संभावना
यदि सरकार 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों को 1 जनवरी 2026 से लागू करती है, तो कर्मचारियों को कई महीनों का एरियर भी मिल सकता है। यह राशि एकमुश्त भुगतान के रूप में कर्मचारियों के लिए बड़ा लाभ साबित हो सकती है। हालांकि ये सब चीजें अभी अनुमान हैं अंतिम निर्णय सरकार की घोषणा के बाद ही सामने आएगा।

0 comments:
Post a Comment