लखनऊ और आसपास के जिलों में तेज हवाओं का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ, उन्नाव और हरदोई जैसे जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। आगरा और आसपास के इलाकों में भी मौसम तेजी से बदल सकता है।
कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना
यूपी के जालौन, इटावा, कानपुर देहात, औरैया, बाराबंकी और कन्नौज जैसे जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इन जगहों पर गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।
इसके अलावा प्रयागराज, चित्रकूट, बांदा, महोबा, कौशांबी, फतेहपुर, रायबरेली, कानपुर नगर, झांसी, ललितपुर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और श्रावस्ती समेत कई जिलों में हल्की बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
अगले तीन घंटे में मौसम बदलने के आसार
मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले कुछ घंटों में कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। अचानक मौसम में यह बदलाव तेज आंधी और बिजली गिरने जैसी घटनाओं के साथ भी हो सकता है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
0 comments:
Post a Comment