यह अनुमान श्रम ब्यूरो की ओर से जारी अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के आंकड़ों के आधार पर लगाया जा रहा है। हालांकि अंतिम फैसला केंद्र सरकार द्वारा महंगाई के आंकड़ों और कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही लिया जाएगा।
मौजूदा समय में कितना मिल रहा है DA?
जनवरी 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद वर्तमान में कर्मचारियों को 60 फीसदी डीए मिल रहा है। अब जुलाई 2026 से लागू होने वाले अगले संशोधन पर कर्मचारियों की नजर है। अगर अनुमान के मुताबिक 3 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो डीए बढ़कर 63 फीसदी तक पहुंच सकता है।
AICPI-IW आंकड़ों से अनुमान?
महंगाई भत्ते की गणना के लिए सरकार AICPI-IW इंडेक्स के आंकड़ों का इस्तेमाल करती है। अप्रैल 2026 तक के आंकड़ों के आधार पर डीए स्कोर करीब 62.51 फीसदी तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस स्कोर को राउंड ऑफ करने पर यह 63 फीसदी माना जा सकता है, जिससे कर्मचारियों को लगभग 3 फीसदी अतिरिक्त डीए का फायदा मिल सकता है।
अंतिम फैसला कब होगा?
डीए बढ़ोतरी को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मई और जून 2026 के महंगाई आंकड़े आने के बाद स्थिति और साफ होगी। इसके बाद केंद्र सरकार इस पर अंतिम निर्णय लेगी। अगर सरकार मंजूरी देती है तो कर्मचारियों के लिए यह बढ़ोतरी जुलाई 2026 से प्रभावी मानी जा सकती है।
एरियर का फायदा?
अगर डीए बढ़ोतरी की घोषणा सितंबर या अक्टूबर 2026 में होती है, तब भी इसका लाभ 1 जुलाई 2026 से दिया जा सकता है। ऐसे में कर्मचारियों को जुलाई से घोषणा तक के महीनों का एरियर मिलने की संभावना रहेगी।

0 comments:
Post a Comment