बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी, 100 पदों पर सीधी नियुक्ति

बक्सर।बिहार के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का शानदार अवसर सामने आया है। बक्सर जिला नियोजनालय की ओर से एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 100 पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी। यह जॉब कैंप युवाओं को नौकरी पाने का सीधा मौका देगा।

30 जून को रोजगार शिविर

बक्सर के आईटीआई फील्ड स्थित जिला नियोजनालय परिसर में 30 जून को रोजगार शिविर आयोजित होगा। शिविर का समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रखा गया है। इच्छुक अभ्यर्थी तय समय पर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

रोजगार मेले में कंपनी की ओर से कुल 100 पदों को भरा जाएगा। इसमें 50 पद प्रोडक्शन हेल्पर और 50 पद पैकिंग हेल्पर के लिए हैं। योग्य उम्मीदवारों का चयन मौके पर ही किया जाएगा।

18 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन

चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 16 हजार से 18 हजार रुपये तक इन-हैंड सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा अतिरिक्त समय काम करने पर ओवरटाइम भुगतान की सुविधा भी मिलेगी। कंपनी की ओर से कर्मचारियों को भोजन की सुविधा, साप्ताहिक छुट्टी और ईएसआईसी, पीएफ, ग्रेच्युटी व बोनस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

8वीं, 10वीं और ITI पास कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम योग्यता 8वीं, 10वीं या आईटीआई पास रखी गई है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 42 साल के बीच होनी चाहिए।

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए जरूरी है रजिस्ट्रेशन

जो युवा इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं, उन्हें जिला नियोजनालय में पहले से निबंधन कराना होगा। रोजगार शिविर में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा। यह रोजगार मेला बिहार के युवाओं के लिए नौकरी पाने का एक अच्छा अवसर साबित हो सकता है।

0 comments:

Post a Comment