25 जून से शुरू होंगे आवेदन
इंडियन नेवी SSC ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 जून 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 27 जुलाई 2026 तक का समय रहेगा। आवेदन प्रक्रिया भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरी की जाएगी।
इन शाखाओं में मिलेगा मौका
इस भर्ती के तहत नौसेना की कई महत्वपूर्ण शाखाओं में अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें एग्जीक्यूटिव, पायलट, नेवल आर्मामेंट, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, नेवल कंस्ट्रक्टर समेत कई कैडर शामिल हैं। उम्मीदवार अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार संबंधित शाखा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ट्रेनिंग कहां होगी?
चयनित उम्मीदवारों को भारतीय नौसेना अकादमी (INA), एझिमाला, केरल में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को नौसेना में अधिकारी पद पर नियुक्ति मिलेगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का अविवाहित होना जरूरी है। साथ ही संबंधित पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी। स्नातक डिग्री वाले योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती की मुख्य जानकारी:
विभाग: भारतीय नौसेना
भर्ती: SSC ऑफिसर भर्ती 2026
पदों की संख्या: 275
आवेदन शुरू: 25 जून 2026
अंतिम तारीख: 27 जुलाई 2026
आवेदन माध्यम: ऑनलाइन

0 comments:
Post a Comment