मुंबई में मानसून ने पकड़ी रफ्तार
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और आसपास के इलाकों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लगातार हो रही बारिश से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। तेज बारिश के कारण सड़क यातायात प्रभावित हुआ है और निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दिल्ली-एनसीआर और यूपी में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है। अनुमान के मुताबिक कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
IMD ने जिन राज्यों में मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है, उनमें शामिल हैं: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, केरल, कर्नाटक और गोवा के तटीय क्षेत्र। इन राज्यों में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने जैसी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
आने वाले दिनों में बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून आगे बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश का असर बढ़ सकता है। देश के कई हिस्सों में गर्मी से राहत मिलने वाली है, लेकिन भारी बारिश वाले क्षेत्रों में जलभराव, आंधी और बिजली गिरने को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी।
0 comments:
Post a Comment