खुशखबरी की सौगात: बिहार में 2 नई भर्ती के लिए आवेदन शुरू

पटना। बिहार के युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा मौका सामने आया है। राज्य में दो अलग-अलग विभागों में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) और बिहार न्यायिक अकादमी, पटना की ओर से विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इन भर्तियों में योग्य उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। एक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि दूसरी भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

1 .BPSSC में कंपनी कमांडर के पदों पर भर्ती

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने कंपनी कमांडर के 65 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से करना होगा। चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी आयोग की ओर से जारी अधिसूचना में देखी जा सकती है।

2 .बिहार न्यायिक अकादमी में भी मौका

बिहार न्यायिक अकादमी, पटना ने भी कई पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। यहां असिस्टेंट रिसर्च स्कॉलर और सीनियर फैकल्टी मेंबर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में कुल 6 पद शामिल हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित योग्यता होना जरूरी है। पीएचडी और एलएलएम जैसी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 19 जुलाई हैं।

युवाओं के लिए रोजगार का अवसर

बिहार में शुरू हुई ये दोनों भर्तियां अलग-अलग योग्यता वाले अभ्यर्थियों के लिए अवसर लेकर आई हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य नियमों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।

0 comments:

Post a Comment