किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार
अब तक कई बार किसानों को बाजार में मांग कम होने या खरीदार नहीं मिलने की स्थिति में अपनी उपज औने-पौने दाम पर बेचनी पड़ती थी। कोल्ड स्टोरेज बनने के बाद किसान अपनी सब्जियों को कुछ समय तक सुरक्षित रख सकेंगे और बाजार में बेहतर कीमत मिलने पर उनकी बिक्री कर सकेंगे। इससे उनकी आय बढ़ने की उम्मीद है।
230 किसान पहले से जुड़े
प्रखंड सब्जी उत्पादक सहकारी समिति के साथ फिलहाल 230 किसान जुड़े हुए हैं। समिति लगातार किसानों को संगठित कर रही है ताकि उन्हें विपणन और भंडारण जैसी सुविधाओं का लाभ मिल सके। नए किसान भी ऑनलाइन माध्यम से समिति की सदस्यता ले सकते हैं। इसके लिए ₹200 सदस्यता एवं प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है।
सब्जियों के विपणन पर जोर
समिति ने पिछले वर्ष किसानों की उपज को बड़े बाजार तक पहुंचाने की दिशा में अच्छा प्रयास किया था। जानकारी के अनुसार, समिति के माध्यम से 30 से अधिक ट्रक टमाटर पटना भेजे गए थे। इस वर्ष सब्जियों की बिक्री का दायरा और बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है, ताकि किसानों को अधिक खरीदार और बेहतर मूल्य मिल सके।
इन क्षेत्रों को भी मिलेगा लाभ
डुमरांव के अलावा ब्रह्मपुर और बक्सर में भी कोल्ड स्टोरेज निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। इससे इन क्षेत्रों के किसानों को भी अपनी उपज के सुरक्षित भंडारण की सुविधा मिलेगी। डुमरांव में करीब 10 कट्ठा जमीन पर 30 वर्ष की लीज के आधार पर यह परियोजना विकसित की जा रही है।

0 comments:
Post a Comment