हापुड़ में 317 पदों पर भर्ती
हापुड़ जिले में 317 पदों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की भर्ती निकाली गई है। आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और 18 अगस्त 2026 तक चलेगी। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
संत कबीर नगर में 192 पद
संत कबीर नगर जिले में 192 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं। पात्र अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है।
बुलंदशहर में सबसे अधिक 678 रिक्तियां
बुलंदशहर जिले में सबसे बड़ी भर्ती निकाली गई है। यहां 678 पदों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और 14 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी।
कौन कर सकता है इसके लिए आवेदन?
इन भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले महिला अभ्यर्थियों का 12वीं पास होना आवश्यक है। अन्य पात्रता, आयु सीमा, आरक्षण और चयन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी संबंधित भर्ती अधिसूचना में उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले सभी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए।

0 comments:
Post a Comment