करीब 60 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण से न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
वर्षों पुरानी मांग को मिली मंजूरी
हुलासगंज से फतुहा तक सड़क को फोर-लेन बनाने की मांग स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि लंबे समय से उठाते रहे हैं। अब विभागीय स्वीकृति मिलने के बाद इस परियोजना के आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है। इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
चार जिलों को मिलेगा सीधा लाभ
यह सड़क केवल जहानाबाद और पटना को ही नहीं जोड़ती, बल्कि गया, जहानाबाद, नालंदा और पटना जैसे महत्वपूर्ण जिलों के बीच संपर्क का प्रमुख माध्यम है। फोर-लेन बनने के बाद इन चारों जिलों के लाखों लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
जाम से मिलेगी राहत
इस मार्ग पर कई प्रमुख बाजार और कस्बे पड़ते हैं। हिलसा, एकंगरसराय और दनियावां के पास पहले ही बायपास बनने से यातायात में सुधार हुआ है, लेकिन इस्लामपुर और हुलासगंज क्षेत्र में अभी भी अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। यदि फोर-लेन सड़क के साथ आवश्यक स्थानों पर बायपास का भी निर्माण किया जाता है, तो वाहनों की आवाजाही और अधिक सुचारु हो सकेगी।

0 comments:
Post a Comment