बिहार में किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार दे रही बंपर सब्सिडी

पटना: बिहार सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए पारंपरिक खेती के साथ बागवानी को भी बढ़ावा दे रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत अनुदान आधारित कई योजनाओं की शुरुआत कर दी गई है। विभाग ने पात्र किसानों से जल्द आवेदन करने की अपील की है, क्योंकि लाभार्थियों का चयन 'प्रथम आवक-प्रथम पावक' के आधार पर किया जाएगा।

इन फसलों की खेती पर मिलेगा अनुदान

योजना के तहत किसान कई लाभकारी बागवानी फसलों की खेती पर सब्सिडी का लाभ उठा सकेंगे। इनमें प्रमुख रूप से स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट, केला, पपीता, सिंघाड़ा, संकर शाकभाजी, प्याज, लहसुन, मसाला फसलें। इसके अलावा औषधीय खेती को प्रोत्साहित करने के लिए सतावरी, अश्वगंधा और सफेद मूसली जैसी फसलों को भी योजना में शामिल किया गया है।

आधुनिक खेती के लिए भी मिलेगी सहायता

बागवानी फसलों के अलावा सरकार आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए भी आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है। योजना के अंतर्गत किसानों को निम्न सुविधाओं पर अनुदान दिया जाएगा। मशरूम उत्पादन की कम लागत वाली इकाई, मौनपालन (मधुमक्खी पालन), जैविक खेती, सब्जियों के लिए मचान निर्माण, खेत की घेराबंदी, लाइट ट्रैप, पावर टिलर, फ्रूट बंच कवर। इन तकनीकों के उपयोग से उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ खेती की लागत कम करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

आवेदन के लिए क्या करना होगा?

जिला उद्यान विभाग के अनुसार इच्छुक किसानों को सबसे पहले विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद आवश्यक दस्तावेज कार्यालय में जमा करने होंगे।

0 comments:

Post a Comment