पानी-पानी होगा बारिश! इन 32 जिलों में बारिश मचाएगी तांडव

पटना। बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मंगलवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में भारी वर्षा, तेज हवाएं, गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की गई है।

32 जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर, मध्य और दक्षिण बिहार के करीब 32 जिलों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है। पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, लखीसराय, नवादा, नालंदा,  में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। 

तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी

बारिश के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। विशेष रूप से उत्तर बिहार और गंगा के आसपास के क्षेत्रों में वज्रपात का खतरा अधिक माना जा रहा है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

ऑरेंज और येलो अलर्ट पर नजर

भारी बारिश और खराब मौसम की संभावना को देखते हुए कई इलाकों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि सभी जिलों के लिए अलग-अलग श्रेणी की आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है। प्रशासन लगातार मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है।

0 comments:

Post a Comment