खुशखबरी की घोषणा! यूपी में फिर आई 1 बड़ी भर्ती, करें आवेदन

न्यूज डेस्क। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिला अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। बुलंदशहर जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) में शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA), बुलंदशहर द्वारा जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार कुल 160 संविदा पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। 

इच्छुक एवं पात्र महिला उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में ऑफलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026, शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। कुल 160 पदों में से 144 पद उन्नत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के लिए तथा 16 पद कक्षा 6 से 8 तक संचालित विद्यालयों के लिए निर्धारित किए गए हैं।

किन-किन पदों पर होगी भर्ती?

भर्ती अभियान के तहत कई प्रकार के शिक्षण और गैर-शिक्षण पद शामिल किए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से प्रधानाचार्य, पीजीटी (हिंदी, अंग्रेजी, गणित, जीवविज्ञान, रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान), कंप्यूटर साइंस शिक्षक, लैब असिस्टेंट, कार्यालय अधीक्षक/क्लर्क, अकाउंटेंट, फुल-टाइम एवं पार्ट-टाइम शिक्षक, केयरटेकर, रसोइया एवं सहायक रसोइया, चपरासी, चौकीदार। 

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में केवल महिला अभ्यर्थी आवेदन करने की पात्र होंगी। शैक्षणिक योग्यता प्रत्येक पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद की पात्रता और अन्य शर्तों का आधिकारिक विज्ञापन में अवश्य मिलान करना चाहिए।

संविदा के आधार पर होगी नियुक्ति

चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति 11 माह 29 दिन की संविदा अवधि के लिए की जाएगी। निर्धारित नियमों के अनुसार कार्य संतोषजनक रहने पर आगे की प्रक्रिया विभागीय नियमों के अनुरूप तय की जाएगी।

आवेदन कैसे करें?

इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

निर्धारित आवेदन पत्र भरें।

सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करें।

आवेदन पत्र को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से निर्धारित पते पर भेजें।

आवेदन 10 अगस्त 2026, शाम 5 बजे तक संबंधित कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए। इसके बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

0 comments:

Post a Comment